ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं बल्कि इन फल के सेवन से पाएं सुंदरता

महिलाएं अपनी चेहरे और त्वचा का खास ख्याल रखती हैं। ऐसे वह ब्यूटी पार्लर, आयुर्वेदिक और मार्केट में बिकने वाली विभिन्न प्रकार की सौन्दर्य प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बिना किसी क्रीम-पाउडर का इस्तेमाल किए बगैर भी अपने सौंदर्य को निखार सकती है। वह भी इन 8 फूड से जिसे आप अक्सर खाने के लिए ही प्रयोग में लाते है।

फल, अंडा और शहद न केवल हमारी बॉडी के लिये ही अच्छे होते हैं बल्कि इन्हें खाने और लगाने से चेहरे पर निखार भी आता है। भले ही फलों का फेस पैक हो या फिर आप उसे अपनी डाइट में लेती हों, फल पूरी तरह से चेहरे के लिये उपयुक्त होता है। तो आइए जानते हैं इन फूड के बारे में…

नींबू का रस : यह हमारे सेहत के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही त्वचा के लिए भी अच्छा माना जाता है। यह आपकी स्किन के पोर्स को टाइट करता है, चेहरे से तेल हटाता है और चेहरा एकदम साफ और चमकदार बना देता है। इसे अपने चेहरे पर सीधे लगाइए और फिर कुछ ही मिनट में धो डालिए।

अंडा : अंडे के सफेद भाग को अपने चेहरे पर लगाइए और कुछ देर में इसे धो लीजिए। यह आपके चेहरे से झुर्रियां मिटाएगा और त्वचा को नमी भी देगा।

स्ट्रॉबेरी : यह एक क्लीजिंग मास्क के तौर पर काम आ सकता है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट होता है। आप स्ट्रॉबेरी को पीस कर सीधे ही चेहरे पर धीरे-धीरे लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन और निखर जाएगी।

केला : यह एक प्रभावी मॉइश्चराजर होते हैं, जो कि चेहरे को रिफ्रेश करते हैं। बस एक केला पीसिए और उसमें थोडा सा शहद मिलाइए और चेहरे पर 10 मिनट के लिये लगा कर छोड दीजिए। फिर आपका फेस बेहद ही ग्लो करने लगेगा।

संतरा : यह विटामिन सी से भरा होता है जो कि स्किन की बनावट को सुधारता है। इसको खाने से चेहरे पर जल्द झुर्रियां नहीं पड़ेगी। आप इसके छिलके का पाउडर एक स्क्रबर के रूप में प्रयोग कर सकते हैं।

पपीता : इसमें एंटीऑक्सीडेंट तथा पपेन नामक इंजाइम होता है, जोकि स्किन की सारी गंदगी को बाहर निकालता है और डेड स्किन को साफ करता है। एक गिलास पपीता पीजिए या फिर पपीते को मैश कर के चेहरे पर लगाए। दोनों ही बेहद फायदेमंद है।

आम : इसमें विटामिन ए और एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो कि स्किन में एजिंग से लड़ता है। साथ ही यह स्किन में खिंचाव पैदा करता है और नई परत लाने में मदद करता है।

शहद : इसे आप चेहरे पर हर रोज यूज कर सकते हैं। यह चेहरे से मुंहासा हटाता है और स्किन को कोमल बनाता है। इसे केवल 5 मिनट के लिये लगाएं और फिर चेहरा धो लें। आप एक पैक भी बना सकते हैं, जिसमें शहद, नींबू और चंदन पाउडर मिला हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *