Rajasthan Cabinet: राजस्थान में कैबिनेट विस्तार के बाद आज मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया। राज्यपाल के अनुमोदन के बाद शासन सचिवालय की ओर से लिस्ट जारी की गई। प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने पास गृह विभाग और आबकारी विभाग समेत आठ विभाग रखे हैं। सीएम के बाद सबसे ज्यादा विभाग डिप्टी सीएम दीया कुमारी को सौंपे गए।
दीया कुमारी के पास वित्त विभाग, पर्यटन विभाग और महिला एवं बाल विकास समेत 6 मंत्रालय रहेंगे। राजस्थान में 12 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री और 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।
किसे मिला कौन-कौन सा विभाग…
सीएम भजनलाल शर्मा-
कार्मिक विभाग, आबकारी विभाग, गृह विभाग, आयोजना विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, नीति निर्धारण प्रकोष्ठ, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो।
डिप्टी सीएम दीया कुमारी-
वित्त विभाग, पर्यटन विभाग, कला साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग, सर्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग।
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा-
तकनीकी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, आयुर्वेद, योग प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी सिद्धांत, होम्योपैथिक विभाग, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग।
किरोड़ी लाल मीणा-
कृषि एवं उद्योग विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, जन अभियोग निराकरण विभाग।
गजेंद्र सिंह खींवसर-
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं।
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़-
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, युवा मामलात और खेल विभाग, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, सैनिक कल्याण विभाग।
मदन दिलावर-
विद्यालय शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग।
कन्हैयालाल-
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भू-जल विभाग।
जोगाराम पटेल-
संसदीय कार्य विभाग, विधि एवं विधिक कार्य विभाग।
सुरेश रावत-
जल संसाधन विभाग, जल संसाधन योजना विभाग।
अविनाश गहलोत-
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग।
सुमित्रा गोदारा-
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामला विभाग।
जोराराम कुमावत-
पशुपालन एवं डेयरी विभाग, गोपालन विभाग, देवस्थान विभाग।
हेमंत मीणा- राजस्व विभाग, उपनिवेशन विभाग।
सुरेन्द्रपाल सिंह टी.टी.-
कृषि विपण विभाग, कृषि सिंचित क्षेत्र विभाग एवं जल उपयोगिता विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग।
संजय शर्मा-
वन विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परविर्तन विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग।
गौतम कुमार-
सहकारिता विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग।
झाबर सिंह खर्रा- नगरीय विकास विभाग।
हीरालाल नागर- ऊर्जा विभाग।
ओटा राम देवासी-
पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग।
मंजू बाघमार-
सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग।
विजय सिंह- राजस्व विभाग, उपनिवेशन विभाग, सैनिक कल्याण विभाग।
कृष्ण कुमार के.के बिश्नोई-
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, युवा मामले और खेल विभाग, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, नीति निर्धारण विभाग।
कवाहरसिंह बेढम- गृह विभाग, गोपालन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मतस्य विभाग।
कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर बीजेपी ने प्रदेश में जातीय संतुलन बनाने की कोशिश की है। प्रदेश कैबिनेट में सीएम और दो डिप्टी सीएम समेत 25 लोग शामिल है। बीजेपी ने मंत्रिमंडल में 2 ब्राह्मण, 4 जाट, राजपूत और एससी/एसटी के तीन-तीन नेताओं को शामिल करके प्रदेश में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कोशिश की है।
read also: Haryana: दिलचस्प हुई भिवानी-महेन्द्रगढ़ में चुनावी जंग, अजय चौटाला के बयान से मची सियासी खलबली