T-20 WC 2007 Joginder Sharma FIR: साल 2007 के टी-20 फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ऐतिहासिक ओवर फेंकने वाले खिलाड़ी जोगिन्दर शर्मा के खिलाफ हरियाणा के हिसार में एफआईआर दर्ज की गई है। जोगिन्दर शर्मा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इसके अलावा 6 लोगों के खिलाफ और एफआईआर दर्ज हुई हैं।
वर्तमान में जोगिन्दर शर्मा हरियाणा में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। हिसार के पाबडा गांव के एक शख्स ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर आजाद नगर थाने में केस दर्ज कराया है। इसको लेकर जोगिन्दर शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं हिसार में डीएसपी पद पर तैनात रहा हूं।
मामले को लेकर एएसपी राजेश कुमार मोहन ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए और एससी-एसटी की धारा जोड़कर केस दर्ज कर लिया है, जांच के बाद तथ्य सामने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आजाद नगर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने मामला दर्ज कर लिया है।
यह है पूरा मामला
हिसार के गांव पाबडा की सुनीता ने दो जनवरी को आजाद नगर थाने में केस दर्ज करवायाा था कि उनका मकान को लेकर कई लोगों के साथ कोर्ट में केस चल रहा है। जिसको लेकर उसका बेटा परेशान रहता था। एक जनवरी को उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली थी। इसी को लेकर मृतक के परिजनों ने तत्कालीन डीएसपी और पूर्व क्रिकेटर जोगिन्दर शर्मा समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
read also: Delhi: स्वाति मालीवाल होगी AAP की राज्यसभा प्रत्याशी, संजय सिंह जेल से लड़ेंगे चुनाव
गुरुवार धरने पर बैठे मृतक के परिजनों से मिलने डीएसपी अशोक कुमार पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर आप हिसार पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है तो आप हिसार मंडल में आने वाले अन्य चार जिलो में किसी भी अधिकारी से जांच करवा सकते हैं। इसको लेकर परिजनों ने एएसपी से मामले की जांच करवाने की बात रखी।