Chhatishgarh: विष्णुदेव मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, विजय शर्मा को मिला गृह मंत्रालय, यह रही पूरी लिस्ट  

Chhatishgarh Cabinet: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साह कैबिनेट के गठन के बाद सभी विभागों का बंटवारा कर दिया गया। शुक्रवार को सभी मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए। हाल ही में सीएम विष्णुदेव साह ने पीएम मोदी के साथ बैठक की थी। बैठक में मंत्रियों और विभागों के नामों पर मुहर लगी थी। बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे थे।

सीएम के पास सामान्य प्रशासन मंत्रालय

सीएम विष्णुदेव साह ने अपने पास सामान्य प्रशासन, ऊर्जा और जनसंपर्क मंत्रालय रखा है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा को गृह, जेल एवं पंचायल मंत्रालय आवंटित किया गया है। डिप्टी सीएम अरुण साव को पीडब्ल्यूडी, आरईएस और नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 9 मंत्रियों को भी विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। देखिए पूरी लिस्ट…

read also: Loksabha Chunav 2024: पीएम मोदी को हिन्दू ह्रदय सम्राट बनाकर पेश करेगी बीजेपी, चुनाव होगा ‘हिन्दुत्व बनाम जनकल्याण’- शशि थरूर

बृजमोहन अग्रवाल     स्कूल, शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग

राम विचार नेताम     आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण

दयाल दास बघेल      खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

केदार कश्यप   वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता

लखनलाल देवागन     वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम

श्याम बिहारी जायसवाल लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन

ओपी चौधरी   वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी

लक्ष्मी राजवाड़े महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

टंक राम वर्मा  खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन

read also: नीतीश कुमार फिर बने JDU अध्यक्ष…बड़ा सवाल..चूरा में दही मिलाने के दावे का क्या होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *