Shashi Tharoor on PM Modi: बीजेपी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हिन्दू ह्रदय सम्राट बनाकर पेश करेगी। प्रधानमंत्री 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे और इसके बाद 14 फरवरी को अबूधाबी में ‘बीएपीएस हिंदू मंदिर’ का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद चुनाव आयोग आम चुनाव की घोषणा करेगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी की है।
तिरूवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने आगे कहा कि, आम चुनाव 2024 ‘हिंदुत्व’ बनाम ‘जनकल्याण’ की लड़ाई बन रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास, सालाना दो करोड़ रोजगार सृजित करने और हर भारतीय की जेब में खर्च योग्य आय डालने के सवालों पर बहस की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि संदेश स्पष्ट है। साल 2009 में पीएम मोदी को ऐसे आर्थिक विकास के अवतार, गुजरात इंक के सीईओ के रूप में भारतीय मतदाताओं को बेचा गया था, जो सभी भारतीयों के लिए विकास लाएगा। लेकिन तबाह करने वाली नोटबंदी के बाद साल 2019 में यह कहानी खत्म हो गई। पुलवामा आतंकवादी हमले ने मोदी को ‘आम चुनाव’ को ‘राष्ट्रीय सुरक्षा चुनाव’ में बदलने का मौका दिया था।
read also: Cabinet Expansion: राजस्थान में इंतजार समाप्त…भजनलाल कैबिनेट का विस्तार कल
अच्छे दिन का क्या हुआ?
आगे थरुर ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि बीजेपी 2024 में अब अपने मूल संदेश पर वापस लौटेगी और नरेंद्र मोदी को हिंदू हृदय सम्राट के रूप में राष्ट्र के सामने पेश करेगी। ‘हिंदू हृदय सम्राट’ का शाब्दिक अर्थ है हिंदू दिलों का सम्राट। उन्होंने कहा कि यह सब सवाल खड़ा करता है कि अच्छे दिन का क्या हुआ?
एक साल में दो करोड़ नौकरियों का क्या हुआ? आर्थिक विकास का क्या हुआ जिससे सामाजिक-आर्थिक सीढ़ी के निचले पायदानों को लाभ होगा? हर भारतीय की जेब और बैंक खातों में खर्च करने योग्य आय डालने का क्या हुआ? बीजेपी के पास इन सब सवालों का कोई जवाब नहीं है। अब बीजेपी हिन्दुत्व के मुद्दे को लेकर चुनाव में उतरने वाली है। फरवरी के आस-पास आम चुनावों की घोषणा हो जाएगी।
read also: Politics: क्रिकेट के बाद सियासी पिच पर उतरे अंबाती रायडू, इस पार्टी को कर लिया ज्वॉइन