Rajasthan Bhajanlal Cabinet: आखिरकार राजस्थान में कैबिनेट विस्तार को लेकर इंतजार समाप्त हो गया। भजनलाल शर्मा सरकार का कैबिनेट विस्तार कल शनिवार 30 दिसंबर को हो जाएगा। जयपुर में दोपहर तीन बजे कैबिनेट में शामिल होने वाले विधायक मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे।
लेकिन, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि किसे कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि युवा विधायकों की भजनलाल सरकार में बल्ले-बल्ले हो सकती है। कितने विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा इसकी कोई जानकारी नहीं है। पार्टी आलाकमान की ओर से नामों पर मुहर लगाई जाएगी।
बता दें कि, बीजेपी ने राजस्थान में 200 में से 115 सीटों पर कब्जा किया था। कांग्रेस ने 69 सीटों पर जीत हासिल की थी। राज्य में 200 में से 199 सीटों पर मतदान हुआ था। एक सीट पर उम्मीदवार के निधन की वजह से चुनाव टाल दिया गया था।
बीजेपी ने सभी को चौंकाते हुए पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया सीएम बनाया है। उन्होंने 15 दिसंबर को ही सीएम पद की शपथ ली है। उनके साथ दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ली थी। अब प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।
read also: Cricket: शर्मनाक हार के बाद भारत को भारी नुकसान, WTC प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा अफ्रीका
सात सांसदों ने लड़ा था चुनाव
राजस्थान में बीजेपी ने एक राज्यसभा सांसद समेत कुल सात सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा था। जिसमें तीन सांसद चुनाव हार गए और चार जीते हैं। राजस्थान में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले सांसदों की लिस्ट में किरोड़ीलाल मीणा, बाबा बालकनाथ, राज्यवर्धन सिंह और दीया कुमारी जैसे दिग्गज नेताओं के नाम हैं।
दीया कुमारी को तो पार्टी ने डिप्टी सीएम बना दिया लेकिन बाकी तीनों के नाम कैबिनेट की दौड़ में नजर आ रहे हैं। अब किसे कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी यह पार्टी आलाकमान की घोषणा के बाद ही पता लग पाएगा। कयास यही लगाए जा रहे हैं कि युवा विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा और दिग्गज नेताओं को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।
read also: Haryana: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को नए साल पर केन्द्र का उपहार, विधायक ने जताया आभार