Politics: क्रिकेट के बाद सियासी पिच पर उतरे अंबाती रायडू, इस पार्टी को कर लिया ज्वॉइन

Ambati Rayudu: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू अब क्रिकेट के बाद सियासी पिच पर पैर जमाने जा रहे हैं। शुक्रवार को विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी की उपस्थिति में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) में शामिल हो गए। आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम नारायण स्वामी, सांसद पेद्दीरेड्डी मिथुन रेड्डी ने जगन मोहन रेड्डी के साथ पूर्व क्रिकेटर का पार्टी में स्वागत किया।

पूर्व क्रिकेटर रायडू ने इसी साल क्रिकेट से संन्यास लिया था। (YSRCP) के ट्वीट में लिखा, ‘प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर अंबाती तिरूपति रायुडू सीएम कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री वाईएस जगन की उपस्थिति में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत कई पार्टी के नेता इस दौरान मौजूद रहे।

रायडू लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के लगभग एक महीने बाद अंबाती रायडू ने आंध्र प्रदेश की राजनीति में अपनी दूसरी पारी की घोषणा की थी। ऐसी भी अटकलें हैं कि वह लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। जून में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था, ‘मैं जल्द ही लोगों की सेवा करने के लिए आंध्र प्रदेश की राजनीति में प्रवेश करूंगा। इससे पहले मैंने लोगों की नब्ज जानने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए अलग-अलग हिस्सों का दौरा करने का फैसला किया है।

read also: Cabinet Expansion: राजस्थान में इंतजार समाप्त…भजनलाल कैबिनेट का विस्तार कल

अंबाती रायुडू का क्रिकेट करियर

अंबाती रायडू ने साल 2013 में भारत के लिए डेब्यू किया था। अपने 55 मैचों के वनडे करियर में उन्होंने 47 की औसत से 1694 रन बनाए। इसमें 3 शतक और 10 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा 6 टी20 मैचों में 42 रन बनाए। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच साल 2019 में खेला था।

अगर आईपीएल की बात करें तो उन्होंने 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था। 2018 में वह चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े। इस दौरान रायडू ने 203 मैचों में 4,328 रन बनाए। उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ तीन और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ तीन आईपीएल खिताब जीते हैं।

read also: Cricket: शर्मनाक हार के बाद भारत को भारी नुकसान, WTC प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा अफ्रीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *