Haryana: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को नए साल पर केन्द्र का उपहार, विधायक ने जताया आभार

Kurukshetra Vande Bharat: केन्द्र की मोदी सरकार ने हरियाणा को नए साल पर उपहार दिया है। अब धर्मनगरी कुरुक्षेत्र रूट पर दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ती हुई नजर आएगी। इसको लेकर क्षेत्र के विधायक सुभाष सुधा ने केन्द्र सरकार का आभार जताया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गति दोगुनी हो गई।

हरियाणा प्रदेश विकास के नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है। अब प्रदेश में आधुनिक ट्रेन वंदे भारत दौड़ती हुई नजर आएगी। देशभर में नई 8 ट्रेनों में से 2 ट्रेन हरियाणा के रूटों पर चलेगी। इससे कुरुक्षेत्र रूट पर चलने से दिल्ली से कटरा और दिल्ली से अमृतसर जाने वाले हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी।  

read also: Bihar: जेडीयू अध्यक्ष पद से ललन सिंह का इस्तीफा, नीतीश कुमार ने संभाली कमान!  

केन्द्र सरकार लगातार प्रदेश के लिए विकास कर रही है। नए साल पर केन्द्र सरकार ने विकास के मार्ग में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। प्रदेश मनोहर सरकार के प्रयास से केन्द्र की हर योजना और परियोजना का लाभ उठा रहा है।  

प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को आनंद विहार टर्निमल से अयोध्या धाम जंक्शन, दरभंगा एवं मालदा टाउन सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बैंगलुरु के मध्य 2 अमृत भारत ट्रेनों को शुरु करने का शुभारंभ करेंगे। हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।

इसके अलावा 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी प्रधानमंत्री हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। इनमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली, अमृतसर से दिल्ली जंक्शन, कोयंबटूर से बैंगलुरु कैंट, मंगलूरु से मडगांव, जालना से मुंबई और अयोध्या धाम जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल शामिल है।

read also: Rajasthan: नए साल पर भजनलाल सरकार का 70 लाख परिवारों को तोहफा, 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *