Haryana: कांग्रेस अध्यक्ष पर मंत्री रणजीत चौटाला का पलटवार, बोले- कांग्रेस को बड़ा नुकसान होगा

Ranjit Chautala: हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान चौधरी पर पलटवार किया है। बिजली मंत्री का कहना है कि कांग्रेस नेता को सामाजिक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। यह गलत बात है इससे कांग्रेस को बड़ा नुकसान होगा।

दरअसल, उदयभान चौधरी ने कहा था कि ‘झुका हुआ जाट, टूटी हुई खाट’। इसको लेकर बिजली मंत्री ने तंज कसा कि झुके हुए तो भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भी है। वह लंबे समय से झुके हुए हैं। सिरसा में हुई कांग्रेस की रैली के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा था कि द्वारा 300 यूनिट बिजली फ्री और गैस सिलेंडर 500 रूपए में दिया जाएगा।

बीजेपी बनाएगी तीसरी बार सरकार- चौटाला

इस पर पलटवार करते हुए बिजली मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अब केजरीवाल बनने जा रही है।  हरियाणा में कांग्रेस की एक भी सीट नहीं आएगी जबकि बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इसके अलावा बिजली मंत्री ने जनवरी में शुरू होने वाली राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कहा कि पहले वाली यात्रा से जो परिणाम निकलकर सामने आए हैं। इस यात्रा से भी आगामी चुनावों में परिणाम मिलेंगे।  

read also: Delhi: देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन, मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर पर लगाया बैन

जल्द होगा हाईटेक जेल का उद्घाटन- बिजली मंत्री

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास अब समय ही समय है, इसलिए वह अपने समय का सदुपयोग कर रहे हैं। बिजली मंत्री ने कहा कि रोहतक में हाईटेक जेल बन रही है जिसका उद्घाटन 2-3 महीने  में हो जाएगा, जिसमें परिंदा भी पैर नहीं मार पाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है। प्रदेश सरकार लगातार सभी वर्गों के हितों के लिए काम कर रही है।

read also: Haryana: राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर विज का तंज, बोले- ‘राजनीति तो चौपट हो गई’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *