स्पेन मेड्रिड की ये महिला अपने मोबाइल फ़ोन में इतनी खोयी हुई थी की इन्होने अपने सामने ट्रैन की पटरी पर भी ध्यान नहीं दिया और सीधी गिर गयी पटरी पर। इतना ही नहीं इनके गिरते ही ट्रैन भी उसी वक्त प्लेटफार्म पर आ गयी। बता दे कि इस वीडियो को 24 अक्टूबर को मेट्रो दे मैड्रिड ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला मोबाइल पर बिजी है और चलते हुए वो पटरियों पर गिर गई। उसी वक्त ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आ जाती हे।
Por tu seguridad, levanta la vista del móvil cuando vayas caminando por el andén.#ViajaSeguro #ViajaEnMetro pic.twitter.com/0XeQHPLbHa
Metro de Madrid (@metro_madrid) October 24, 2019
यह घटना उत्तरी एस्ट्रॉचो के स्टेशन पर हुई। वीडियो में देख सकते है कि जब तक आसपास के लोग महिला को सतर्क करने आगे बढ़ते है तब तक महिला गिर चुकी होती है और ट्रैन आ चुकी होता है। और इसी के साथ वीडियो भी समाप्त हो गया जिसके बाद यह साफ़ नहीं हो पाया कि महिला सुरक्षित है या नहीं। हलाकि सीबीएस न्यूज के मुताबिक, मेट्रो दे मैड्रिड ने कहा कि घटना में महिला गंभीर रूप से घायल नहीं हुई है।