तीस हजारी कोर्ट में दिल्ली पुलिस और वकीलों के साथ हाथापाई के बीच हिंसक झड़प हुई। वहीँ, 30हजारी कोर्ट से गोलीबारी की भी घटना सामने आई है। इस दौरान एक वकील भी घायल हो गया और उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ANI (@ANI) November 2, 2019
बता दे कि तीस हजारी कोर्ट के लॉकअप के बाहर वकीलों और पुलिसवालों के बीच हाथापाई हुई। आरोप है कि थर्ड बटालियन के पुलिसवालों ने वकीलों पर हमले किए। कोर्ट में भारी हंगामा हुआ। इस दौरान पीसीआर की गाड़ी जला दी गई।
वहीं, कोर्ट परिसर में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। यहां पर पुलिस ने फायरिंग की है। पुलिस की फायरिंग के बाद वकील भड़क गए हैं, उन्होंने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके अलावा वकीलों ने पुलिस के कुछ अधिकारियों की पिटाई भी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक वकीलों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। वहीं कोर्ट परिसर में खड़ी गाड़ियों को जला दी गई है।