क्या आपने कभी चोर को अपनी बन्दुक डरते देखा है. लेकिन ऐसी ही एक घटना घटी है और इसका वीडियो भी वायरल हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक केंचुकी के पडुकाह में स्थित एक होटल में सोमवार रात चोरी करने आए एक शख्स कोरी फिलिप्स को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. असल में, इस लुटेरे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया जिसमें वह बंदूक के दम पर महिला क्लर्क को डराता हुआ नज़र आ रहा है. चोर के अचानक बंदूक सामने लेकर आने से महिला डर जाती है और पैसे निकालकर देने लगती है. ऐसे में लुटेरा एक बैग में पैसा भरने लग जाता है और अपनी बंदूक काउंटर पर रख देता है.
सीसीटीवी में साफ़ नज़र आ रहा है कि मौका पाते ही क्लर्क महिला बंदूक को उठा लेती है और चोर के ऊपर तान देती है. ऐसे में चोर घबराकर भाग जाता है लेकिन चोर को लगता है कि महिला बंदूक नहीं चला पाएगी तो वह वापस आता है लेकिन महिला फिर बंदूक से चोर पर हमला कर देती है. इस बार चोर भाग ही जाता है.
इस वीडियो को अभी तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो के कमेंट में लिखा कि मैं इस वीडियो का ऑडियो सुनना चाहती हूं और इस महिला का इंटरव्यू देखना चाहती हूं. वहीं एक और यूजर ने लिखा कि मैं इस महिला के संयम का कायल हो गया हूं.
पुलिस ने चोर की पहचान करने के लिए वीडियो रिलीज किया. हालांकि अगले ही दिन इस चोर को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने चोर की कार से लूटा हुआ सामान जब्त कर लिया है.