कमलेश तिवारी के हत्यारे हुए CCTV कैमरा में कैद

लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी और हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी पर शुक्रवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया. उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, भगवा कपड़े पहने हमलावर मिठाई के डिब्बे में चाकू, कट्टा लेकर आए खुर्शीद बाग इलाके में स्थित तिवारी के दफ्तर में घुसे. हमलावरों ने मिठाई का डब्बा खोला और गर्दन रेतकर उनकी हत्या उसके दफ्तर में ही कर दी. हमलावरों की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात के मुताबिक हमलावरों ने कमलेश तिवारी की ठोड़ी और सीने में चाकू से 15 से ज्यादा वार किए. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर तुरंत मौके से नौ दो गयारह हो गया.

जिसके बाद कमलेश तिवारी को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. खबरों के मुताबिक दोनों संदिग्धों की पहचान कर ली गयी है. हिंदू महासभा के पूर्व नेता कमलेश तिवारी ने वर्ष 2017 जनवरी में ही हिंदू समाज पार्टी की स्थापना की थी. तिवारी इससे पहले हिंदू महासभा के अध्यक्ष रह चुके थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *