Rajyasabha: संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार को विपक्षी हंगामे के बीच सांसदों पर गाज गिरनी जारी है। लोसभा के बाद अब राज्यसभा के 45 विपक्षी सांसदों को एक साथ शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। निलंबित सांसदों में कांग्रेस के सीनियर सांसद रणदीप सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश शामिल हैं।
अब तक 92 सांसद निलंबित
इससे पहले संसद सुरक्षा सेंध को लेकर हंगामा कर रहे लोकसभा के 33 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। जिसमें अधीर रंजन चौधरी और सौगत रॉय शामिल है। अब तक दोनों सदनों के कुल मिलाकर 92 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है।
13 दिसंबर को 14 सांसदों पर गिरी थी गाज
उल्लेखनीय है कि संसद सुरक्षा चूक मामले को लेकर विपक्षी सांसदों ने 13 दिसंबर को जोरदार हंगामा किया था और सरकार को घेरने की कोशिश की। इस दौरान पहले दिन सांसदों पर कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद 14 सदस्यों को निलंबित किया गया था। जिसमें 13 सांसद लोकसभा और एक सदस्य राज्यसभा का शामिल था। सोमवार को 33 लोकसभा सांसदों पर फिर निलंबन की गाज गिरी। अब तक संसद सुरक्षा चूक मामले में कुल मिलाकर दोनों सदनों के 92 विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया है।
सदन में हुआ था ‘स्मोक अटैक’
जानकारी के लिए बता दें कि, 13 दिसंबर बुधवार को लोकसभा में कार्यवाही के दौरान दो लोग दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए थे। सदन में स्मोक स्पे करने लगे। इस दौरान संसद भवन में अफरा-तफरी मच गई। लोकसभा स्पीकर ने इस मामले के जांच के आदेश दिए हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि खुफिय एजेंसियों और पुलिस के पास इनपुट होने के बावजूद ये घटना कैसे हुई है।
इसके अलावा दो लोगों ने सदन के बाहर स्प्रे कर हंगामा किया था। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आईबी ने दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियों को पहले इनपुट दे दिया था, ताकि इस तरह की घटना होने से रोका जा सके। बावजूद इसके सदन के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।