Loksabha Chunav 2024: विपक्षी गठबंधन INDIA में फंसा पेंच, पंजाब में बोले केजरीवाल- मुझे 13 की 13 सीटें दीजिए

Loksabha Chunav 2024: हाल ही में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। तीन राज्यों में बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब हुई। एक राज्य में कांग्रेस और एक राज्य में बीआरएस ने नई सरकार बनाई है। बीजेपी को मिले प्रचंड बहुमत के बाद विपक्ष में घबराहट पैदा हो गई। इंडिया गठबंधन के बैनर तले सभी पार्टियां एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रही है।

पंजाब में कैसा होगा सीट बंटवारा ?

लेकिन, जब राज्यों में चुनाव प्रचार या जनसभा को लेकर सभी पार्टियां जनता के बीच जाती है तो स्थिति बदल जाती है। रविवार को पंजाब में कुछ ऐसा ही देखने को मिला हैं। पंजाब में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे 13 में से 13 सीटें चाहिए। केजरीवाल के इस बयान के बाद पंजाब में सीटों का बंटवारा कैसे होगा, इस पर सवाल खड़ा हो गया है।

read also: Ind vs SA: आवेश और अर्शदीप का कहर, अय्यर और सुदर्शन ने लूटी महफिल, अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

ऐसे में डर है कि पंजाब में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच टकराव बढ़ सकता है। रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान बठिंडा पहुंचे थे। जनसभा के दौरान केजरीवाल ने एक तरफ केंद्र सरकार पर पंजाब का काम रोकने का आरोप लगाया तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर भी हमला बोला।

बठिंडा के लिए 1125 करोड़ रुपए का पैकेज- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, ‘पंजाब शहीदों की धरती है। आज तक किसी भी सरकार ने शहीदों के परिवार की सुध नहीं ली। पहली बार ऐसी सरकार आई है, आज अगर कोई सैनिक या पुलिसकर्मी शहीद होता है तो भगवंत मान उसके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देती हैं। हाल ही में एक अग्निवीर अमृतपाल शहीद हो गए और केंद्र सरकार ने उनके परिवार की कोई सुध नहीं ली और नहीं उन्हें कोई सम्मान दिया, जबकि भगवंत मान ने परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी है।

आज पंजाब सरकार बठिंडा के लिए 1125 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज लेकर आई हैं। पंजाब के 75 साल के इतिहास में किसी भी राजनीतिक दल की सरकार ने बठिंडा के लिए इतने बड़े पैकेज की घोषणा नहीं की है। इस पैकेज से बठिंडा में 7 नए सरकारी स्कूल, कई अस्पताल, 13 नए मोहल्ला क्लीनिक, ओवर ब्रिज, सड़कें, सीवर, पानी और नया बस स्टैंड बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *