शर्ली सेतिया (Shirley Setia) एक बार फिर टिकटॉक पर अपने वीडियो की वजह से छाईं हुई हैं. शर्ली सेतिया ने काफी दिनों के बाद डांस वीडियो अपलोड किया है. वह गाने शहर की लड़की पर एक लड़के के साथ डांस करती दिख रही हैं. अपनी अदाओं और डांस स्टेप्स से शर्ली फैन्स के दिलों को छू रही हैं. उन्होंने यह वीडियो अभी हाल ही में अपलोड किया है. इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर लाइक्स और अच्छे कमेंट्स भी आए हैं.
शर्ली सेतिया अक्सर टिकटॉक पर वीडियो अपलोड करती हैं. उनके वीडियो काफी अच्छे और मजेदार होते हैं. हाल ही में उनका अपलोड हुआ एक लिपसिंक का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में शर्ली बेहद क्यूट दिख रही हैं. उनके इस वीडियो पर ढेड़ लाख से ज्यादा लाइक्स आए हैं. साथ ही साथ इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट्स कर उनकी एक्टिंग सराहा है.
बता दें कि जल्द ही शर्ली सेतिया नेटफ्लिक्स की मूवी में दिखने वाली हैं. नेटफ्लिक्स की आने वाली हिंदी फिल्म मस्का में आपको शर्ली की एक्टिंग नज़र आएगी. शर्ली मूल रूप से न्यूज़ीलैंड की सिंगर हैं. शर्ली पॉप स्टार हैं और यू-ट्यूब पर बहुत लोकप्रिय हैं. उनके यूट्यूब चैनल के 3 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर और 167 मिलियन से अधिक व्यूज़ है.