डोनाल्ड ट्रम्प का अमेरिका की ओर बढ़ रहे तूफान पर न्यूक्लियर बम गिराने का बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प केअमेरिका की ओर बढ़ रहे तूफान पर न्यूक्लियर बम गिराने की बात को लेकरचर्चा का विषय बन गया है। ट्रम्प कभी – कभी ऐसा कुछ कह जाते है जिसका किसी को भी अंदाजा नहीं होता है। अफ्रीका के तट से अमेरिका के ओर बढ़ रही भयंकर तूफान पर अमेरिकी राष्ट्रपति अपने अधिकारीयों से बातचीत के दौरान कहा कि, क्योँ न इस तूफान को न्यूक्लियर बम से उड़ा दिया जाए, ताकि ये तूफान अमेरिका की धरती पर आ ही न सके।

अमेरिकी वेबसाइट Axios के मुताबिक, अफ्रीकी तट से अमेरिका की ओर तेजी से बढ़ रहे तूफान एलेक्स पर बैठक कर रहे थे तभी उन्होंने अपने अधिकारियों से कहा कि क्यों ना हम इस तूफान को न्यूक्लियर बम से गिरा दें, ताकि वो अमेरिका की जमीन तक आ ही ना पाए। दरअसल, अफ्रीकी तट से उठ रहा तूफान एलेक्स जल्द ही अमेरिकी जमीन तक आ सकता है। अब ट्रंप का ये बयान चर्चा का विषय बन गया है और हर कोई इस पर अपनी राय दे रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प इससे पहले भी इस तरह की कई राय दे चुके हैं।

बता दे कि, अमेरिका में हर साल तूफान से भारी तबाही मचती है। अमेरिका की तरफ बढ़ रही एलेक्स तूफान पर ड्रम्प ने अपने वैज्ञानिकों को रिसर्च करने को कहा है ताकि उससे निपटने का तरीका का पता चल पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *