बिग बी ने नए ब्लाग में बताई लोगो को ‘बच्चन सरनेम’ से जुड़ी दिलचस्प कहानी

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)का लेटेस्ट ब्लॉग लोगों के चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों द्वारा खुब पढ़ा जा रहा है.अपने नये ब्लाग में जाति प्रथा को लेकर और इसके साथ ही अपने बच्चन सरनेम से जुड़ी दिलचस्प दास्तान भी बिग बी ने सुनाई है. अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में लिखा है कि भारत में जाति प्रथा सदियों से मौजूद हैं, जिसका कई लोगों ने अनुसरण किया और जिसे आज कई लोग प्रथा बता रहे हैं. यह एक बीमारी है जिसने हमारे समाज को अपनी गिरफ्त में ले रखा है. अमिताभ बच्चन के इस ब्लॉग को खूब पसंद किया जा रहा है.

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ब्लाग बताया कि उनके पिता जाति प्रथा के घोर विरोधी थे. अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग में लिखते हैं, बाबूजी का जन्म कायस्थ परिवार में हुआ और श्रीवास्तव सरनेम था. लेकिन वह जाति प्रथा के खिलाफ थे, इसलिए उन्होंने अपना लेखकीय उपनाम या तखल्लुस बच्चन रख लिया. महान लेखक और शायर अकसर अपने उपनाम रख लेते हैं. इस तरह बच्चन मेरे पिता का उपनाम बन गया…फिर मेरा जन्म हुआ और मुझे स्कूल में दाखिल कराने का समय आया. टीचर ने दाखिला फॉर्म में लिखने के लिए मेरा सरनेम पूछा तो मेरे मम्मी-पापा ने तुरंत आपस में बात की और फैसला लिया कि बच्चन फैमिली का सरनेम होगा.

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, यह हमारे साथ कायम और आगे भी रहेगा…मेरे पिता…मुझे बच्चन सरनेम के ऊपर बहुत गर्व है. इस प्रकार से बिग बी ने अपने सरनेम से जुड़ा रहस्य लोगो से साझा किया. यह बहुत ही दिलचस्प दास्तान भी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *