हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से महज 27 साल की उम्र में ही संन्यास लेने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अब ब्रिटेन का वीजा चाहते हैं और वहीं पर बसना चाहते हैं. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, आमिर की पत्नी नरगिस मलिका जो ब्रिटेन की नागरिक हैं, वो पहले ही स्पाउस वीजा के लिए आवेदन कर चुकी हैं.
इसी बीच मोहम्मद आमिर ने एक ट्वीट को लाइक करने के बाद नए विवाद को जन्म दे दिया. हुआ यूं कि पाकिस्तान के खेल पत्रकार साज सादिक ने एक ट्वीट में लिखा, समझ में नहीं आता है कि क्यों कुछ लोग मोहम्मद आमिर के ब्रिटिश पासपोर्ट के लिए आवेदन को बहुत बड़ा-चढ़ाकर बता रहे हैं. वह इसके लिए आवेदन करने का हकदार है और इसका मतलब यह नहीं है कि वह पाकिस्तान के लिए खेलना बंद कर देगा.
इसके बाद एक फैन ने लिखा, मेरा मानना है कि मोहम्मद आमिर को आतंकी देश छोड़ देना चाहिए. मोहम्मद आमिर ने इस ट्वीट को लाइक कर दिया. जिसके बाद यह विवाद पैदा हो गया.