पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नेसड़क हादसे का शिकार हुई उन्नाव की रेप पीड़िता को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि हर दिन वे बंगाल को बदनाम करते हैं लेकिन क्या सरकार को इस बारे में कोई जानकारी है कि यूपी में क्या हो रहा है?ममता बनर्जी ने कहा कि उन्नाव में क्या हुआ, पीड़ित के दो रिश्तेदारों की मौत हो गई और वह गंभीर हालत में है. इस मामले की सख्त तरीके से जांच होनी चाहिए. इस मामले में उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. हम वहां की सरकार पर विश्वास नहीं कर सकते.
ममता बनर्जी ने कहा कि वे मुझे बर्दाश्त नहीं करते हैं क्योंकि मैं बीजेपी खिलाफ बोलती हूं. वे मुझे बदनाम करते हैं. यूपी में क्या हो रहा है? मैंने कभी भी फासीवादी शासन नहीं देखा. वे लोगों को गोरक्षा के नाम पर यहां भेजते हैं. हिंसा फैलाते हैं. मैं प्रधानमंत्री से अपील करती हूं कि वे जनता के लिए काम करें क्योंकि उन्हें जनता के लिए ही चुना गया है. पश्चिम बंगाल में नए राज्यपाल की नियुक्ति पर ममता बनर्जी ने कहा कि मैं किसी संवैधानिक या राज्यपाल पर टिप्पणी नहीं करूंगी. मैं नए राज्यपाल का स्वागत करती हूं.
West Bengal CM Mamata Banerjee: Everyday they defame Bengal but does the government have any idea about what is happening in UP? What happened in Unnao, two relatives of victim died & she is in serious condition. There should be a high power inquiry. pic.twitter.com/ziAp17NLtO
ANI (@ANI) July 29, 2019
बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगरइस मामलेपर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता की गाड़ी में रविवार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी चाची और मौसी की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. विपक्षी दलों ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.