सोचिये की आपने किसी रेस्टोरेंट में खाने के लिए नॉन वेज ऑर्डर किया हो, लेकिन जैसे ही आप खाने के लिए मीट के पीस को उठाने जातें हैं तो मीट का पीस प्लेट में ही चलने लगे. एक पल के लिए तो आप इस नज़ारे को देखकर डर जाएंगे.ऐसा ही एक मामला फिलिप्स नाम कि महिला के साथ फ्लोरिड़ा स्थित एशियन रेस्टोरेंट में हुआ. दरअसल उस महिला ने रेस्टोरेंट में मीट ऑर्डर किया और जैसे ही उसका ऑर्डर टेबल पर आया कुछ सेकेंड के बाद ही मीट का एक पीस प्लेट में ही हिलने लगा और प्लेट से निकल कर तेज़ी से टेबल पर आ गया, और देखते ही देखते कुछ सेकेण्ड्स के अंदर वो पीस जमीन पर गिर गया.
महिला ने इस पूरे घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को फेसबुक पर शेयर कर दिया. मीट के पीस के चलने वाले इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ 37 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हालांकि कुछलोगों ने इस वीडियो को फेक बताते हुए कहा कि मीट के पीस को धागे के द्वारा खींचा जा रहा था. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मीट फ्रेश था, इसीलिए हिल रहा था. वहीं कुछ लोगों ने बोलाकी यह मीट जिंदे मेंढक का है, जो एशियाई देशों जैसे जापान, चीन में खाया जाता है.