बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की 50 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्षजेपी नड्डा ने मोदी 2.0के दूसरे कार्यकाल के 50 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है. बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए नड्डा ने कहा कि अब तक हम 100 दिनों की अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट रखते थे, लेकिन पीएम मोदी ने 50 दिनों में ही अपनी सरकार के कामों की जानकारी देने का फैसला लिया है. उन्होंने मोदी सरकार को किसान, मजदूर और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए समर्पित बताया.उन्होंने कहा कि हमने देश को 5 ट्रिलियन इकॉनमी बनाने के लक्ष्य के साथ विकास की राह पर चलने का फैसला लिया है.

जेपी नड्डा नेकहाजल से लेकर चांद तक किए गए फैसले और गांव, गरीब, किसान, मजदूर, व्यवसायी, छोटे दुकानदार जो लंबे समय तक वंचित रहे उनको मुख्यधारा में शामिल करते हुए कैसे हम देश को आगे ले जा सकते हैं इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार समर्पित रही है. उन्दोने कहा मोदी सरकार ने 2024 तक सभी घरों को साफ पीने का पानी पहुंचाने का फैसला किया गया है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांवों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 1.25 लाख किमी सड़कें बनाने का निश्चय किया गया है.

आदरणीय श्री मोदी जी की सरकार ने पिछले पचास दिनों में जो फैसले लिए हैं, वो भविष्य के लिए अच्छे संकेत दे रहे हैं

पिछले 50 दिन में जो फैसले हुए हैं वो पिछले 50 वर्षों में हुए फैसलों कहीं बेहतर हैं. जो देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे: श्री @JPNadda #50DaysReportCard

BJP (@BJP4India) July 26, 2019

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्षनड्डा ने कहाछोटे दुकानदार जिनका सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़ होगा. उन्हें प्रधानमंत्री मानधन योजना से जोड़ा जाएगा. इस फैसले से करीब 3 करोड़ छोटे कारोबारियों को लाभ मिलने वाला है. पांच साल में देश की इकोनॉमी 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का जो लक्ष्य रखा गया है उसमें एक लाख करोड़ का इनवेस्टमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर में किया जाएगा. भारत सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे कई आईआरएस अधिकारियों को समय से पहले रिटायर किया है. ये मोदी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दिखाता है.लोकसभा और राज्यसभा की प्रोडक्टिविटी में काफी बढ़ावा हो रहा है. ये राजनीतिक इच्छा शक्ति के कारण ही संभव हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *