Xiaomi ने भारत में Redmi सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Redmi K20 और Redmi K20 Pro आज दिन में 12 बजे ही लॉन्च किये है. यह सेल तब तक चलेगी जब तक मॉल स्टॉक में होगा। Redmi K20 और Redmi K20 Pro के बाद कंपनी 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है.
Xiaomi का सब ब्रांड Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर एक पोस्ट कर बताया है कि Redmi जल्द ही 64 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी.
Xiaomi इंडिया हेड और ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने भी कैमरे का नमूना पोस्ट किया है जो Redmi के 64 मेगापिक्सेल कैमरे से लिया गया है. हालांकि अभी तक ये स्पस्ट नहीं है कि ये कौन सा स्मार्टफोन होगा. लेकिन कंपनी ने हाल ही में Redmi का फ्लैगशिप लॉन्च किया तो मुमकिन है ये उससे कम कीमत वाला स्मार्टफोन होगा.
Redmi K20, K20 Pro लॉन्च हो चुके हैं. इस वजह से यह उम्मीद की जा रही है कि Redmi Note 8 Pro को कंपनी 64 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च कर सकती है क्योंकि कम्पनी ने Redmi Note 7 Pro के साथ कंपनी ने 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया था.
भारत सहित चीन और दूसरे मार्केट में Redmi Note 7 सीरीज काफी पसंद की गयी हैं. इसलिए कंपनी अपनी इस सीरीज के स्मार्टफोन के साथ कोई भी समझौता नहीं करना चाहती है. हाल ही में Xiaomi ने अपना स्मार्टफोन Mi A3 लॉन्च किया है जो एंड्रॉयड वन बेस्ड स्मार्टफोन है. फिलहालव साफ नहीं है कि भारत में ये स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसका ऐलान कर सकती है.