आमतौर पर लोगों को मजबुरी में पहाड़ो पर घर बनाकर रहते आपने जरुर देखा होगा. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जो 130 फिट ऊंचे पहाड़ी पर घर बनाकर वहां अकेले रह रहा है.
हम बात कर रहें हैं जॉर्जीया के ऐसे साधु के बारे में जो एक 130 फिट ऊंचे पहाड़ी पर अकेले रहते है. गौर करने वाली बात यह है कि मेक्जिम नाम का यह पिछले 25 सेलों से इस पहाड़ी पर अकेले रह रहा है. 130 फिट ऊंचे इस पहाड़ी पर रह रहे साधु का मानना है कि यहं रहने के वह भगवान के और पास पहुँच चुका है.
इस पहाड़ी पर चढने के लिए साधु ने 131 फिट का सीढि बना रखा है. जिसकी मदद से वो 20 मिनट में पहाड़ी पर चढ और उतर सकता है. साधु में सिर्फ दो बार ही इस साधु से नीचे उतरता है. मेक्जिम के इस घर में एक प्रार्थना कक्ष भी हैं, जिसमें कई लोग आकर प्रार्थना भी करतें हैं. बता दें कि इस पहाड़ी को लोग कात्स्खी पिलर के नाम से भी जानतें हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार साधु बनने से पहले मेक्जिम शराब और ड्रग्स का आदी था, शराब और ड्रग्स के एक बार उसे जेल जाना पड़ा, जेल से बाहर आने के बाद मेक्जिम का जीवन बदल गया और साधु बन गया.