द ग्रेट कॉमेडियन कपिल शर्मा के मुंबई स्थित घर पर गुरुवार दोपहर को आग लग गई थी. आस पड़ोस के लोगो द्वारा फायरब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया.
मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया था. आपको बता दे की आग किचन में लगी थी, जिसका कारण अबतक ठीक से पता नहीं चला हैं. हादसे के समय पर घर पर कोई मौजूद नहीं था.
इसलिए किसी की भी जान को कोई खतरा नहीं हुआ ना ही कोई घायल हुआ हैं. फिलहाल कपिल अपने परिवार के साथ ओशिवारा के पास स्थित अपने दूसरे घर में शिफ्ट हो गए हैं.
2013 में कपिल के सेट पर आग लग गई थी जिसमें उनका सेट पूरी तरह से तबाह हो गया था. उस हादसे से कपिल को 20 करोड़ का नुकसान हुआ था. कपिल शर्मा फिलहाल अपने शो द कपिल शर्मा शो में बिजी हैं. इस शो के प्रोडूसर सलमान खान हैं.