Huaweiभारत में जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की तैयारी में लगा हुआ है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये भारत में कंपनी की लाइनअप का पहला स्मार्टफोन होगा,जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा. इस स्मार्टफोन की खास बात ये भी होगी कि इसकी कीमत20,000रुपये के अंदर रखी जा सकती है.
दरअसल अभी तक इस अपकमिंग पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन के संदर्भ में पर्याप्त जानकारियां मौजूद नहीं है,लेकिन जितनी जानकारियां उपलब्ध हैं,उस सभी जानकारियों के आधार पर बात करें तो कंपनी भारत मेंHuawei P Smart Zया Huawei Y9 Prime (2019)को भारत में लॉन्च कर सकती है. इस साल की शुरुआत में इन दोनों ही स्मार्टफोन की ग्लोबल लॉन्चिंग की गई थी.
अगर कंपनी अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत को20हजार रुपये के आसपास निश्चित करती है तो इसे बाजार में काफी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. इस लाइन में पहले से ही कई पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन्स कतार में हैं. इसमें हाल ही में लॉन्च हुएRealme X, Xiaomi Redmi K20, Oppo F11 ProऔरVivo V15जैसे स्मार्टफोन्स शामिल हैं.
Huawei P Smart Zको ऐमेजॉन के द्वारा इटली में इस साल मई में लॉन्च किया गया था. अब इसे कुछ और अन्य बाजारों में भी उपलब्ध करा दिया गया है. इसकी कीमत€279.90 (लगभग21,000रुपये) तक रखी गई थी. इसमें6.59-इंच स्क्रीन के साथKirin 710F SoC प्रोसेसर मिलता है.वहीं दूसरी तरफHuawei Y9 Prime 2019मेंभी6.59-इंच की स्क्रीन औरKirin 710 प्रोसेसर के साथ बैक में ट्रिपल रियर कैमरा भी मिलेगा.