बाढ़ के बीच राजधानी में तेज बारिश, हालात बिगड़ने की आशंका…जानिए केजरीवाल का ‘मास्टर प्लान’

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर यमुना (Yamuna Flood) में आई बाढ़ को लेकर समीक्षा की गई। बाढ़ और बारिश से होने वाले संकट को दूर करने के लिए मंथन किया गया। राजधानी में इस समय बाढ़ से हाल बेहाल है।
दिल्ली वासियों के लिए अभी मुसीबत कम होने वाली नहीं है। बाढ़ के बीच शनिवार शाम को राजधानी में इंद्रदेव एक बार फिर से मेहरबान हो गए। दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR)में तेज बारिश हुई। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हालात बिगड़ने की आशंका जताई है।

सीएम आवास पर हुई बैठक

इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर यमुना (Yamuna Flood)में आई बाढ़ को लेकर समीक्षा की गई। बाढ़ और बारिश से होने वाले संकट को दूर करने के लिए मंथन किया गया। राजधानी में इस समय बाढ़ से हाल बेहाल है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)की सरकार इस बाढ़ का आरोप हरियाणा सरकार (Haryana Government)पर लगा रही है।

केजरीवाल सरकार का कहना है कि हरियाणा सरकार ने हथिनीकुंड बैराज(HathniKund barrage)से ज्यादा पानी छोड़ा है। जिससे राजधानी में इस तरह के हालात पैदा हुए हैं। दिल्ली सरकार (Delhi Government)इस तरह के हालातों को लेकर तैयार नहीं थी। जिसको लेकर सीएम केजरीवाल ने गृह मंत्रालय (Home Ministry)को पत्र लिखा था।

केजरीवाल ने बनाया मास्टर प्लान

अब राजधानी में बाढ़ से निपटन के लिए आप की सरकार ने मास्टर प्लान बनाया है। सीएम आवास पर हुई बैठक में दिल्ली के सभी 6 मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई। तय किया गया है कि हर मंत्री अपने-अपने जिलों में पुनर्वास और राहत बचाव कार्यों की देखरेख करेगा। इसके अलावा अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों की रिपोर्ट संबंधित मंत्री को देने का आदेश भी दिया गया है।

इन मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

मंत्री राजधानी के इलाके
कैलाश गहलोत दक्षिण पूर्व
सौरभ भारद्वाज पूर्व
आतिशी उत्तर पूर्व
राज कुमार उत्तर
इमरान हुसैन मध्य
गोपाल राय शाहदरा

दिल्ली के सीएम आवास पर हुई बैठक में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आला अधिकारियों को जमकर आड़े हाथों लिया। सौरभ भारद्वाज का कहना है कि आला अधिकारियों ने राहत बचाव कार्य में लापरवाही बरती है। यह सिर्फ कर्तव्य की अवहेलना, मंत्रियों की अवज्ञा नहीं है, बल्कि संकट के समय में दिल्ली के लोगों के खिलाफ अपराध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *