UP Board Exam: 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट आई सामने, इस दिन से शुरू हो जाएगी परीक्षा

UP Board Exam: उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर डेटशीट जारी कर दी है। यूपी बोर्ड में कक्षा 10 और कक्षा 12वीं की परीक्षा 22 फऱवरी 2024 से शुरू होगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए परीक्षा का समापन 9 मार्च को हो जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

चुनाव को लेकर जारी की डेटशीट

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए यूपी बोर्ड ने 9 मार्च तक परीक्षाएं पूरी करने का शेड्यूल जारी किया है। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि नकल की सख्ती की वजह से यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की 2024 की परीक्षा में इस बार 3 लाख 76 हजार 428 परीक्षार्थी की संख्या कम हो गई हैं। साल 2024 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 55 लाख 8 हजार 206 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।

हाईस्कूल में 15 लाख 71 हजार 686 छात्र और 13 लाख 75 हजार 638 छात्राओं को मिलाकर कुल 29 लाख 47 हजार 324 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं इंटरमीडिएट में 14 लाख 12 हजार 806 छात्र और 11 लाख 48 हजार 76 छात्राओं को मिलाकर कुल 25 लाख 60 हजार 882 परीक्षार्थीयों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि पिछले साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 58 लाख 84 हजार 634 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *