शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ बनी ब्लॉकबस्टर, 4 दिनों में की इतनी कमाई

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ब्लॉकबस्टर मूवीज के लिस्ट में शामिल हो गई है.कबीर सिंह ने पहले दिन 20.21 करोड़ से अपनी शानदार ओपनिंग की थी .21 जून को रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह सिनेमाघरों में अपना प्रदर्शन अभी तक जारी रखा है .फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक 24 जून को लगभग 17 करोड़ की कमी की है .अपनी शानदार ओपनिंग से शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह 4 दिनों में लगभग 88 करोड़ का आकड़ा पार चूका है .

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह साऊथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है और अर्जुन रेड्डी को निर्देशित संदीप रेड्डी ने किया है.हिंदी में बनाई गई कबीर सिंह फिल्म को भी संदीप रेड्डी वांगा ने ही निर्देशित किया है.

साऊथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ की कमाई की थी , और इसका बजट 4-5 करोड़ रुपये था .लेकिन हिंदी रीमेक फिल्म कबीर सिंह बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का फिल्म भारत के बाद साल 2019 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनकर सामने आई है.अगर कमाई के मामले देखा जाए तो कबीर सिंह ने शाहिद कपूर की दूसरी फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *