बैंकों की शिकायत करना हुआ अब और आसान, RBI की नई व्यस्था

आपको बैंक से कुछ न कुछ शिकायत रहती है लेकिन जानकारी के आभाव में आप इसके खिलाफ ऊपर तक शिकायत नहीं कर पाते हैं. हालंकि, आपके लिए अच्छी खबर है. अब आप अपनी शिकायत आसानी से भारतीय रिजर्व बैंक(RBI)के पास पहुंचा सकेंगे. रिजर्व बैंक ने अपने वेबसाइट पर एक सिस्टम तैयार किया है जिसके द्वारा बैंक ग्राहक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है.

दरअसल, रिजर्व बैंक ने अपने वेबसाइट पर कंप्लेंटमैनेजमेंटसिस्टम(CMS)की शुरुआत की है. CMS को डेस्कटॉप और मोबाइल दोनो से एक्सेस किया जा सकता है. इस सिस्टम के पीछे रिजर्व बैंक का मकसद समय से शिकायतों का समाधान कर ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना है.रिजर्व बैंक की योजना इसे जल्द ही एक डेडिकेटेड आईवीआर (इंटरएक्टिव वॉयस रेस्पांस) प्रणाली से जोड़ने की भी है ताकि शिकायत की स्थिति को देखा जा सके.

सीएमएस की लॉन्चिंग पर आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा, यह एप्लिकेशन पारदर्शिता को भी बढ़ाता है. इसमें शिकायतकर्ता को अपने आप जनरेट होने वाला एकनॉलेजमेंट मिलता है. इसकी मदद से वे अपनी शिकायत के स्टेटस को जांच सकते हैं. ओंबड्समैन के फैसले के खिलाफ ऑनलाइन अपील कर सकते हैं.

सीएमएस पर उपलब्ध डेटा के आधार पर अब बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को ग्राहकों के हिसाब से अपने प्रोडक्ट तैयार करने में मदद मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *