यमुना में बाढ़ से जलमग्न हुई दिल्ली, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए जा रहे हैं लोग

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। जिसके कारण दिल्ली तो प्रभावित हुआ ही है इसके साथ ही नोएडा के सेक्टर 167 छपरौली मंगरौली गांव के डूब क्षेत्र में भी यमुना का पानी भर गया है।
नई दिल्ली: हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज द्वारा नदी में पानी छोड़ना जारी है। जिसके कारण दिल्ली में उफनती यमुना में पानी का स्तर रात के दौरान और बढ़ गया और भयंकर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यमुना में आई बाढ़ के कारण उन लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं जिनका घर यमुना से सटे इलाकों में है। बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। दमकल विभाग की टीम अभी भी बाढ़ से प्रभावित लोगों का रेस्क्यू कर रही है।

नोएडा में भी बनी बाढ़ की स्थिति

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण देश के कई जगहों पर सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। प्रकृति के कहर से हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। वहीं अब हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। जिसके कारण दिल्ली तो प्रभावित हुआ ही है इसके साथ ही नोएडा के सेक्टर 167 छपरौली मंगरौली गांव के डूब क्षेत्र में भी यमुना का पानी भर गया है।

डेंजर लेवल को क्रॉस किया पानी

बता दें कि जलभराव 20 फीट से अधिक है। पानी डेंजर लेवल को क्रॉस कर गया है। इससे पहले दिल्ली में 45 साल पहले ऐसा बाढ़ देखने को मिला था। फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर है।वहीं अब इस साल यमुना में आए उफान के बाद नोएडा फायर विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मौके पर फायर कर्मचारी पहुंचकर गांव के लोगों को रेस्क्यू कर रहे हैं। ग्रामीणों के साथ-साथ 250 से ज्यादा मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

तीन वॉटर प्लांट बंद

जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल सरकार ने केंद्र से हस्तक्षेप करने और पानी छोड़े जाने को रोकने का आग्रह किया था, लेकिन केंद्र ने जवाब दिया कि बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़ना होगा। बाद में दिन में पानी का डिस्चार्ज कम होने की उम्मीद है। हालांकि दिल्ली की स्थिति अभी ये है कि दिल्ली को पानी देने वालेतीन वॉटर प्लांट बंद हो गए हैं।सीएम अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, अगले 2 दिन तक दिल्ली में पानी की किल्लत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *