टीएमसी ने 34,000 से ज्यादा सीटों पर किया कब्जा, दूसरे नंबर पर रही बीजेपी

चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने एक बार फिर से परचम लहराया। पश्चिम बंगाल में 73,887 से अधिक सीटों के लिए चुनाव हुए, जिसमें करीब 57 मिलियन मतदाताओं ने 2 लाख से अधिक उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला किया।

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच हुए पंचायत चुनाव में परिणाम सामने आ चुके हैं। चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने एक बार फिर से परचम लहराया। पश्चिम बंगाल में 73,887 से अधिक सीटों के लिए चुनाव हुए, जिसमें करीब 57 मिलियन मतदाताओं ने 2 लाख से अधिक उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला किया।

पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ के मामले भी सामने आए थे। जिसके बाद कई क्षेत्रों में सोमवार को लगभग 700 बूथों पर दोबारा मतदान कराया गया। इसदौरान कम से कम 20 लोग मारे गए थे। पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी ने 34,000 से अधिक सीटें जीती हैं, जबकि बीजेपी 9,545 सीटों के साथ प्रदेश में दूसरे नंबर पर रही।

पंचायत चुनाव के बाद सीएम ममता बनर्जी ने मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव ने भी साबित कर दिया कि केवल TMCही राज्य के लोगों के दिल में रहती है। टीएमसी ने हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए काम किया है। टीएमसी साल 2011 से सत्ता में है।

साल 2011 में टीएमसी ने कम्युनिस्ट नेतृत्व वाले शासन को हराया था। जिन्होंने तीन दशकों से राज्य पर शासन किया था। प्रदेश की जनता कम्युनिस्ट पार्टी के शासन में त्रस्त थी। टीएमसी आने के बाद अब प्रदेश की जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पार्टी लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *