नई दिल्ली: भारत में हर साल 1 जुलाई को नेशनल चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे (National Chartered Accountants Day) मनाया जाता है।चार्टर्ड एकाउंटेंट्स फाइनेंसियल मैनेजमेंट, इन्फ्लेशन, टैक्स लीगल मैटर्स का विशेषज्ञ होता हैं, वह बिजनेस, फाइनेंसियल इंस्टिट्यूट, गवर्नमेंट और अन्य संगठनों में महत्वपूर्व भूमिका निभाता है।
75वांCAस्थापना दिवस
संसद में 1 जुलाई, 1949 को एक्ट पास करके द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI)संस्था की नींव रखी गई थी।इस साल भारत में 75वां सीए स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।आईसीएआई द्वारा सीए कोर्स का आयोजन किया जाता है और इसका लाइसेंस भी इसी संस्थान से प्राप्त होता है।
ICAI दूसरा सबसे बड़ा अकाउंटिंग इंस्टिट्यूट
ICAI एक नेशनल प्रोफेशनल अकाउंटिंग बॉडी है। यह दुनियाभर के अकाउंटिंगइंस्टिट्यूट में दूसरे स्थान पर काबिज है। इस संस्थान में करीब 2.5 लाख सदस्य हैं। इससंस्थान के 5 साल से कम की सदस्या वाले सदस्यों को एसोसिएट चार्टर्ड अकाउंटेट और 5 साल से ज्यादा की सदस्यता वाले सदस्यों को फेलो चार्टर्ड अकाउंटेंट कहा जाता है।
पेशेवर समुदाय का सम्मान करते हैं-पीएम मोदी
नेशनल चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा,#CharteredAccountentsDay पर, हम एक पेशेवर समुदाय का सम्मान करते हैं जो हमारे देश के प्रमुख वित्तीय वास्तुकारों में से एक है। उनकी विश्लेषणात्मक कौशल और दृढ़ प्रतिबद्धता हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है। उनकी विशेषज्ञता एक समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मदद करती है। #CADay
On #CharteredAccountantsDay, we honour a professional community which is among our nations key financial architects. Their analytical acumen and steadfast commitment are crucial in strengthening our economy. Their expertise helps build a prosperous and self-reliant India. #CADay
Narendra Modi (@narendramodi) July 1, 2023