बाबा बागेश्वर दरबार में भगदड़ मची, बेहोश हुए श्रद्धालु, बच्चे…महिलाएं और बुजुर्ग घायल
बाबा के दरबार में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। दरअसल, इस दौरान पंडाल में करंट फैल गया था। करंट से बचने के लिए पंडाल में भगदड़ मच गई। श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। कुछ श्रद्धालु बैरिकेड तोड़कर बाहर निकल गए। बुधवार को बाबा बागेश्वर दरबार में भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने के बाद कई श्रद्धालु बेहोश हो गए। कई बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। बाबा बागेश्वर का दरबार ग्रेटर नोएडा में लगाया गया था।
करंट से मची भगदड़
बाबा के दरबार में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। दरअसल, इस दौरान पंडाल में करंट फैल गया था। करंट से बचने के लिए पंडाल में भगदड़ मच गई। श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। कुछ श्रद्धालु बैरिकेड तोड़कर बाहर निकल गए। मौके पर पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।
खचाखच भरे थे पंडाल
बुधवार सुबह दिव्य दरबार लगने से पहले ही तीनों पंडाल श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भर गए थे। इसके बाद भी श्रद्धालुओं का आना जारी रहा इसके अलावा खाली मैदान में भी लोग डेरा जमाकर बैठ गए थे। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती देख पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा था। श्रद्धालुओं को प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया था।
इसके अलावा वीवीआईपी पास लेकर दिव्य दरबार पहुंचे श्रद्आलु प्रवेश नहीं मिलने पर पुलिस के साथ उलझ गए। बारिश के मौसम में उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल था बावजूद इसके श्रद्धालुओं की भीड़ में कोई कमी नहीं आई। जगह न मिलने पर लोग पंडालों के भीतर ही आने-जाने वाले रास्ते में बैठ गए, जिसकी वजह से अव्यवस्था और फैल गई थी।