Ind vs WI Live: टॉस जीतकर वेस्टइंडीज की पहले बल्लेबाजी, यशस्वी और ईशान का टेस्ट डेब्यू

Ind vs WI Live: टॉस जीतकर वेस्टइंडीज की पहले बल्लेबाजी, यशस्वी और ईशान का टेस्ट डेब्यू
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो गई। पहले मैच में विंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी को चुना। भारत की ओर से दो युवा खिलाड़ियों ईशान किशन (Ishan Kishan) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने डेब्यू किया है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो गई। पहले मैच में विंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी को चुना। भारत की ओर से दो युवा खिलाड़ियों ईशान किशन (Ishan Kishan)और यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal)ने डेब्यू किया है। दिग्गज विराट कोहली(Virat Kohli)ने डेब्यू कैप सौंपी। कैरिबियाई टीम की ओरसे युवा बल्लेबाज एलिक अथानजे (Alick Athanaze) को इस मैच में पदार्पण करने का मौका मिला।

21 सालों से विंडीज नहीं जीता सीरीज

बीते दो दशकों की बात करें तो भारतीय टीम का कैरेबियाई धरती पर पलड़ा भारी रहा है। साल 2002 के बाद से भारत अब तक कोई भी सीरीज नहीं हारा है। इसक बाद अब तक जितनी भी टेस्ट सीरीज खेली गई उनमें भारत को जीत हासिल हुई। विंडीज 21 सालों से अपने घरों में कोई भी सीरीज नहीं जीत पाई है।

दोनों टीमों के बीच खेले गए 98 मैच

अगर कुल मैचों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 98 टेस्ट मैच खेले गए हैं। भारत को 22 में जीत और 30 में हार मिली। जबकि दोनों टीमों के बीच 46 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। वेस्टइंडीज की धरती पर भारत ने 51 टेस्ट मैचों में 16 में जीत हासिल की, वहीं 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। बीते 21 सालों में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ दो टेस्ट मैच जीत पाई है।

भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (VC), ईशान किशन (WK), आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और जयदेव उनादकट।

वेस्टइंडीज टीम: क्रेग ब्रैथवेट (C), जर्मेन ब्लैकवुड (VC), एलिक अथानाजे, टेगेनरीन चंद्रपॉल, रेमन रीफर, रहकीम कॉर्नवॉल, जोशुआ दा सिल्वा (WK), जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच और जोमेल वॉरिकन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *