करनाल में PM आवास योजना के लाभार्थियों को मिली बड़ी सौगात, मनोहर लाल ने बांटे स्वीकृति पत्र

हरियाणा के करनाल में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पात्र लाभार्थियों को बड़ी सौगात मिली। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य हर जरूरतमंद परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना है, ताकि प्रत्येक नागरिक सम्मान और सुरक्षा के साथ अपना जीवन जी सके।

लाभार्थियों को मिले स्वीकृति पत्र

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पात्र परिवारों को आवास स्वीकृति पत्र सौंपे गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लाभार्थी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मनोहर लाल ने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना लाखों परिवारों के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

घर नहीं, सम्मान का आधार

मनोहर लाल ने कहा कि अपना घर केवल चार दीवारों का निर्माण नहीं होता, बल्कि यह सम्मान, सुरक्षा, स्थिरता और बेहतर भविष्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब किसी परिवार के पास अपना घर होता है तो उसके जीवन में आत्मविश्वास बढ़ता है और बच्चों के भविष्य को भी नई दिशा मिलती है। यही कारण है कि केंद्र सरकार हर पात्र परिवार तक इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

अंत्योदय के संकल्प को मिल रही मजबूती

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना ‘अंत्योदय’ के संकल्प को साकार कर रही है। इस योजना के माध्यम से करोड़ों परिवारों के जीवन में आशा, आत्मविश्वास और सम्मान का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घर बनाकर नहीं दे रही, बल्कि लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम भी कर रही है।

लाभार्थियों को दी शुभकामनाएं

मनोहर लाल ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनका नया घर परिवार के जीवन में खुशहाली, सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की कोशिश है कि कोई भी पात्र परिवार आवास जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित न रहे और हर व्यक्ति अपने सपनों का घर हासिल कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *