भारत देशवासियों के भरोसे पश्चिम एशिया संकट का कर रहा मुकाबला : पीएम मोदी

नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण और कार्गो हब का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत अभियान का नया अध्याय है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा पश्चिम एशिया में एक महीने से जारी युद्ध के बीच भारत देशवासियों के भरोसे इस संकट का पूरी शक्ति से सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण कई देशों में खाने-पीने के सामान, डीजल और खाद का संकट उत्पन्न हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर देश इस संकट का सामना करने के लिए प्रयास कर रहा है, लेकिन भारत अपनी जनता की ताकत के भरोसे इसे पूरी शक्ति से संभाल रहा है।

सरकार हर संभव उठा रही है कदम

उन्होंने बताया कि भारत बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और गैस प्रभावित देशों से मंगाता है, इसलिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है ताकि आम परिवारों और किसानों पर इसका बोझ न पड़े। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे धैर्य और एकजुटता के साथ इस चुनौती का सामना करें। संकट के इस समय में भी भारत ने अपने तेज विकास को निरंतर जारी रखा है। जो भारतीयों और भारत के हित में है, वही हमारी नीति और रणनीति है।”

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विकास का है प्रतीक

पीएम मोदी ने बताया कि यह हवाई अड्डा नोएडा, अलीगढ़, आगरा, मथुरा समेत कई जिलों के विकास को गति देगा और किसानों, लघु उद्योगों और युवाओं के लिए नए अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, “यहां से दुनिया के लिए विमान उड़ेंगे ही, साथ ही यह विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक बनेगा।” प्रधानमंत्री ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को इस भव्य हवाई अड्डे के लिए बधाई दी।

भविष्य की दिशा और विकास

प्रधानमंत्री ने हवाई अड्डे के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह केवल यातायात का साधन नहीं, बल्कि प्रदेश और देश के विकास का प्रतीक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले वर्षों में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से किसानों, युवाओं और छोटे उद्योगों के लिए और अधिक अवसर बनेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत देशवासियों की शक्ति के भरोसे संकट का सामना कर रहा है और सरकार हर कदम उठा रही है ताकि सामान्य परिवारों और किसानों पर इसका बोझ न पड़े। उन्होंने जोर दिया कि इस हवाई अड्डे का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के विकास का नया अध्याय खोलता है और इसे प्रदेश और देश के लिए महत्वपूर्ण माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *