पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई सार्थक बातचीत, व्हाइट हाउस ने बताया क्या थे मुख्य मुद्दे

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच मंगलवार को हुई फोन बातचीत को व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को सार्थक और सकारात्मक बताया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप के प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं और बातचीत सार्थक रही।

पश्चिम एशिया संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत का मुख्य विषय पश्चिम एशिया की स्थिति था। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला, सुरक्षित और सुलभ बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह विश्व में शांति, स्थिरता और आर्थिक खुशहाली के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बातचीत थी।

एलन मस्क की असामान्य मौजूदगी

रिपोर्ट में बताया गया कि अरबपति उद्योगपति एलन मस्क भी फोन कॉल के दौरान उपस्थित थे। यह असामान्य है कि किसी गैर-सरकारी नागरिक को ऐसी उच्च स्तरीय बातचीत में शामिल किया जाए।

अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की कि मस्क के इस बातचीत में होने से संकेत मिलता है कि मस्क और ट्रंप के संबंधों में सुधार हुआ है, जो पिछले साल मस्क के सरकारी प्रोजेक्ट से बाहर निकलने के बाद तनावपूर्ण थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि मस्क ने इस बातचीत में क्या भूमिका निभाई या उन्होंने कोई टिप्पणी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *