अयोध्या में सरयू घाट से शुरू हुई राम मंदिर कलश यात्रा, ध्वजारोहण से पहले धार्मिक उत्सव का आगाज

Kalash Yatra 2025: (अयोध्या): उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण समारोह से पहले बृहस्पतिवार को सरयू घाट से कलश यात्रा शुरू हुई। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने यात्रा की शुरुआत से पहले सरयू तट पर कलश पूजन किया।

महिला श्रद्धालुओं के साथ शोभायात्रा

पूजन के बाद महिला श्रद्धालुओं ने 551 कलश लेकर राम पथ पर शोभायात्रा शुरू की। यह यात्रा रामकोट क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए राम जन्मभूमि परिसर तक पहुंची। मंदिर के पदाधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा के दौरान एकत्रित किया गया जल राम मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण से पहले होने वाले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयोग किया जाएगा।

प्रधानमंत्री उत्सव में होगें शामिल

ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। यह कलश यात्रा धार्मिक भावना और उत्साह के साथ आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। स्थानीय प्रशासन ने यात्रा की सुरक्षा और सुव्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए।

धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

राम मंदिर निर्माण को लेकर यह उत्सव अयोध्या में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का प्रतीक माना जा रहा है। कलश यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को इस ऐतिहासिक आयोजन से जोड़ना और मंदिर निर्माण के अंतिम चरण के उत्सव में भागीदारी बढ़ाना बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *