Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज सोमवार की शाम करीब 7 बजे दिल्ली में लाल किले के पास आई-20 हुंडई गाड़ी में एक ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के कारण कुछ गाड़ियां और लोग घायल हुए हैं।
गृहमंत्री ने कहा कि प्राथमिक सूचना के अनुसार कुछ लोग हताहत भी हुए हैं। दिल्ली पुलिस, दिल्ली पुलिस स्पेशल क्राइम बांच समेत एनआईए और एनएसजी की टीम घटना की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस समेत अन्य जांच एजेंसियों के मुखिया से हमारी बातचीत हुई है। हर एंगल से हमले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी समेत सभी तरह के बिंदुओं की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उच्च अधिकारी मौके पर हैं।
अमित शाह खुद मौके का करेंगे मुआयना
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं खुद मौके पर में जा रहा हूं। इस दौरान वह चांदनी चौक में हुए घटनास्थल पर जाएंगे। इसके बाद वह अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने भी जा सकते हैं। घायलों को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।