दिल्ली में ब्लास्ट के बाद NCR समेत आसपास के राज्यों में अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की गई सख्त

Delhi Blast

Delhi Blast: राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम लाल किले के पास स्थित चांदनी चौक मार्के में हुए धमाके के बाद एनसीआर समेत आसपास के सभी राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड, गुजरात और महाराष्ट्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद सभी जगहों पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई में विशेष रूप से हाई अलर्ट है। यह धमाका ऐसे वक्त में हुआ है, जब देश में कई जगहों पर पिछले कुछ दिनों में कई संदिग्ध आतंकवादियों को विस्फोटक के साथ पकड़ा गया है।

NIA टीम मौके पर

ब्लास्ट के बाद एनआई की टीम मौके पर है। एनआईए को आतंकी हमले की आशंका के चलते जांच का जिम्मा सौंपा गया है। गृहमंत्रालय और दिल्ली पुलिस समेत आसापस के राज्य अलर्ट पर हैं। चांदनी चौक बाजार को मंगलवार तक के लिए बंद कर दिया गया है।

अमित शाह का आया बयान

दिल्ली ब्लास्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज शाम करीब 7 बजे दिल्ली में लाल किले के पास आई-20 हुंडई गाड़ी में एक ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के कारण कुछ गाड़ियां और लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक सूचना में कुछ लोग हताहत हुए हैं। दिल्ली पुलिस, दिल्ली पुलिस स्पेशल क्राइम बांच समेत एनआईए और एनएसजी से बातचीत की है। एनआईए और एनएसजी मामले की जांच कर रही है। हर एंगल से हमले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी समेत सभी तरह के बिंदुओं की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उच्च अधिकारी मौके पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *