दिल्ली में ब्लास्ट के बाद पीएम मोदी ने की अमित शाह से बातचीत, हालात के बारे में लिया जायजा

Delhi Blast

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास चांदनी चौक मार्केट में हुए भीषण ब्लास्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत की है। पीएम मोदी ने ब्लास्ट के बारे में गृहमंत्री से पूरी जानकारी ली है।

बता दें कि सोमवार की शाम अभी से कुछ देर पहले ही चांदनी चौक में भीषण ब्लास्ट में कम से कम 9 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस के साथ पुलिस और आतंकवाद विरोधी जांच एजेंसियां मौके पर हैं।

गृहमंत्री ने दिया ब्लास्ट के जांच का आदेश

गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली ब्लास्ट की जांच का आदेश दे दिया है। नेशनल इन्वेस्टीगेशन टीम (एनआईए) को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा के अनुसार रेड लाइन पर एक गाड़ी रुकी थी, उसी में धमाका हुआ है। अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह धमाका शाम 6 बजकर 52 मिनट पर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *