PM मोदी ने जयपुर अस्पताल हादसे पर जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए की प्रार्थना

PM Modi prayed for speedy recovery: (जयपुर)राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित सवाई मान सिंह अस्पताल में शनिवार रात हुई आग की भीषण घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। ICU वार्ड में लगी इस आग में अब तक 7 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई गंभीर रूप से झुलसे मरीजों का इलाज जारी है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

प्रधानमंत्री ने पर पोस्ट करते हुए लिखा राजस्थान के जयपुर स्थित एक अस्पताल में आग लगने की घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री के इस संवेदनात्मक संदेश के बाद देशभर में हादसे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आम लोग सोशल मीडिया पर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शनिवार रात करीब 11:20 बजे हुआ जब ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल पर स्थित न्यूरो ICU के स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। स्टोर में रखे कागज़, ब्लड सैंपल ट्यूब्स और अन्य उपकरणों में आग फैल गई और तेजी से ज़हरीला धुआं ICU में भर गया।

इस दौरान ICU में गंभीर हालत में भर्ती मरीजों की स्थिति और भी खराब हो गई। दम घुटने और धुएं के कारण 6 मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य मरीजों को समय रहते अन्य वार्डों में शिफ्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *