सीएम योगी का ऐलान, यूपी सरकार शुरू करेगी शुभांशु शुक्ला के नाम पर छात्रवृत्ति योजना

CM Yogi announcement will start scholarship: (लखनऊ): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ऐलान किया कि राज्य सरकार अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के नाम पर एक नई छात्रवृत्ति योजना शुरू करेगी। यह योजना उन छात्रों के लिए होगी जो अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक की पढ़ाई करना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुभांशु शुक्ला, जो हाल ही में ‘एक्सिओम-4’ मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सफलतापूर्वक लौटे हैं, उत्तर प्रदेश के पहले व्यक्ति हैं जो किसी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष मिशन में शामिल हुए। इसलिए उनके सम्मान में यह छात्रवृत्ति शुरू की जा रही है।

छात्रों को मिलेगा नया मौका

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह छात्रवृत्ति योजना उत्तर प्रदेश के छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी और उन्हें आर्थिक मदद भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश के कई तकनीकी संस्थानों में अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े कोर्स शुरू हो चुके हैं। कुछ साल पहले तक प्रदेश में कोई ऐसा कोर्स नहीं था, लेकिन अब गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय और AKTU जैसे संस्थान इस क्षेत्र में डिग्री और डिप्लोमा कोर्स चला रहे हैं

भारत को बनाना है अंतरिक्ष में मजबूत देश

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “2047 तक विकसित भारत” के लक्ष्य का ज़िक्र करते हुए कहा कि इसके लिए हमें विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि शुभांशु जैसे युवाओं की प्रेरणा से ही भारत भविष्य में अंतरिक्ष की दुनिया में एक बड़ी ताकत बनेगा।

शुभांशु शुक्ला ने किए 60 से ज़्यादा प्रयोग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में 18 दिन बिताए और इस दौरान उन्होंने 60 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिनमें से कई भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए थे। उन्होंने कहा, “शुभांशु का अनुभव भारत के आने वाले वैज्ञानिकों के लिए एक मोटिवेशन है। उनकी मेहनत से यह साबित हुआ है कि भारत भी अब अंतरिक्ष की दौड़ में पीछे नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा, “शुभांशु की यात्रा न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *