Rahul Dravid: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऐलान करते हुए कहा कि राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बने रहेंगे। इसके अलावा बीसीसीआई ने टीम के सपोर्ट स्टाफ का भी कार्यकाल बढ़ाया है। बीते कुछ दिनों पहले आईसीसी वनडे विश्वकप के फाइनल के बाद राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया।
द्रविड़ का कार्यकाल बढ़ा
इसके बाद बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ से बातचीत की और सहमति के बाद हेड कोच का कार्यकाल बढ़ा दिया। बयान जारी करते हुए कहा कि द्रविड़ ने टीम को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बीते विश्वकप में भारतीय टीम ने आला दर्जे का क्रिकेट खेला है।
read also: Uttarkashi Tunnel Rescue: पहाड़ दिया चीर…17 दिन बाद बाहर आए 41 ‘श्रमवीर’…सफल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
इसके अलावा एनसीए प्रमुख और स्टैंड इन हेड कोच के रूप में कार्यरत वीवीएस लक्ष्मण की भी सराहना की है। स्टेटमेंट में लिखा गया है कि अपनी ऑन-फील्ड साझेदारियों के समान, द्रविड़ और लक्ष्मण ने भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मिलकर काम किया है।
रोजर बिन्नी ने कही ये बात
BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अपने बयान में कहा कि, ‘राहुल द्रविड़ की दूरदर्शिता, व्यावसायिकता और दृढ़ प्रयास टीम इंडिया की सफलता में महत्वपूर्ण रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में आप पर हमेशा कड़ी निगरानी रखी जाती है और मैं न केवल चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए, बल्कि उनमें सफल होने के लिए भी उनकी सराहना करता हूं। भारतीय टीम का प्रदर्शन उनके रणनीतिक मार्गदर्शन का प्रमाण है। मुझे खुशी है कि उन्होंने मुख्य कोच बने रहने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।