Uttarkashi Tunnel Rescue: पहाड़ दिया चीर…17 दिन बाद बाहर आए 41 ‘श्रमवीर’…सफल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। सुरंग में खुदाई पूरी हो चुकी है। मजदूरों को 800 मिमी व्यास के पाइप के जरिए खींचकर निकाल लिया गया। एनडीआरएफ की टीम पाइप के जरिए मजदूरों तक पहुंची, फिर उन्हें बाहर निकालने का काम शुरू किया गया।

सीएम धामी कर रहें बातचीत

मजदूरों को एंबुलेंस में बैठाकर अस्पताल भेजने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। वहीं सुरंग के अंदर मजदूरों के परिजनों को भेजा गया है। मजदूरों के परिजन सर्दी के हिसाब से कपड़े लेकर वहां गए हैं। प्रदेश के सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह मजदूरों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

read also: South Africa: प्लेटिनम खदान में लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा, 11 मजूदों की मौत 75 घायल

पीएम बनाए हुए थे नजर

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत बड़े-बड़े रेस्क्यू पर नजर बनाए हुए थे। कैबिनेट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री लगातार अपडेट ले रहे थे। उत्तरकाशी सुरंग के पास प्रदेश के सीएम पुष्कर धामी और केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह मौजूद है। वह दोनों मजदूरों से बातचीत कर रहे हैं और लगातार मेडिकल सहायता के लिए अस्पताल भेजा रहा है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकों और रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए कर्मियों के मनोबल और साहस की जमकर सराहना की। बाहर निकाले जा रहे श्रमिकों के परिजन भी टनल में मौजूद हैं। टनल से बाहर निकाले गए श्रमिकों की प्रारंभिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण टनल में बने अस्थाई मेडीकल कैंप में की जा रही है। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *