Delhi: मोदी कैबिनेट ने अन्न योजना को पांच साल के लिए बढ़ाया, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी     

Modi Cabinet: केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने 5 साल के लिए अन्न योजना को बढ़ा दिया है। बुधवार को मोदी कैबिनेट ने इस पर मुहर लगाई हैं। कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार आगामी पांच सालों में कुल 11.80 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस योजना को 1 जनवरी 2024 से पांच साल के लिए बढ़ा दिया हैं।  

अन्न योजना साल 2020 में एक कोरोना महामारी राहत उपाय के रूप में शुरू हुई थी। जिसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत 5 किलोग्राम सब्सिडी वाले खाद्यान्न के अलावा प्रति लाभार्थी प्रति माह 5 किलोग्राम मुफ्त खाद्यान्न प्रदान किया गया था।   

यह भी पढ़े: Cricket: बीसीसीआई का बड़ा ऐलान, कोच राहुल द्रविड़ समेत सपोर्ट स्टाफ का बढ़ाया कार्यकाल

कोरोना महामारी के दौरान दिसंबर 2022 में जैसे ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कई विस्तारों के बाद समाप्त हो गई, फिर से इसे एक वर्ष के लिए मुफ्त राशन प्रदान करने वाले एनएफएसए के तहत शामिल कर लिया गया था। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 से शुरू होने वाले दो वर्षों के लिए 1,261 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ 15 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) को ड्रोन प्रदान करने के लिए एक केंद्रीय योजना को भी मंजूरी दी गई।   

इसके तहत योजना का लक्ष्य साल 2024-25 से 2025-2026 की अवधि के दौरान किसानों को कृषि उद्देश्य के लिए किराए की सेवाएं प्रदान करने के लिए 15 हजार चयनित महिला एसएचजी (SHG) को ड्रोन प्रदान करना है। अन्न योजना को लेकर मंत्री ने बताया कि चिन्हित परिवारों के गरीबों को प्रति माह 5 किलो मुफ्त अनाज मिलेगा। अंत्योदय परिवारों को प्रति माह 35 किलोग्राम मुफ्त खाद्यान्न मिलेगा, जिससे लगभग 81 करोड़ लोगों को लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *