Cleanliness Friend Award Ceremony:(करनाल) केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को करनाल दौरे पर रहे। इस दौरन मनोहर लाल ने कल्पना चावला मेडिकल कॅालेज के सभागार में आयोजित सफाई मित्र सम्मान समारोह में शामिल हुए । इस कार्यक्रम में उन्होंने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और अधिकारियो को सम्मानित किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। मनोहर लाल ने कहा कि यह अवसर उन “सफाई मित्रों को नमन करने का है, जिन्होंने बिना रुके बिना थके करनाल को स्वच्छता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
तीन बड़ी उपलब्धियों के साथ रचा इतिहास
मंत्री खट्टर ने जानकारी दी कि स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2024-25 में करनाल ने शानदार प्रदर्शन किया है वहीं 50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों की सुपर स्वच्छ शहर श्रेणी में करनाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।इसके अलावा करनाल को कूड़ा मुक्त शहर श्रेणी में 3 स्टार रेटिंग दी गई है। इसके साथ ही शहर को वॉटर प्लस स्टेटस भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह गौरव सिर्फ आंकड़ों का नहीं, बल्कि हर उस सफाई मित्र का है, जिनकी मेहनत ने यह परिणाम संभव बनाया। साथ ही उन्होंने शहरवासियों की जागरूकता और सहभागिता को भी सराहा।
“सफाई मित्रों के बिना संभव नहीं
मनोहर लाल ने कहा कि सफाई मित्र स्वच्छ भारत अभियान के सच्चे नायक हैं। यह सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि एक समाज की ओर से अपने कर्मवीरों को सलाम है। यह उन हाथों का आदर है, जो हर सुबह शहर को साफ करते हैं।”
आशा और संकल्प से बढ़ें आगे
केंद्रीय मंत्री ने करनाल नगर निगम और स्थानीय प्रशासन को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में करनाल, सोनीपत सहित हरियाणा के अन्य शहर भी स्वच्छता की इस दौड़ में अग्रणी बनेंगे। समारोह में बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों की उपस्थिति रही। उनका सम्मान न केवल एक औपचारिकता था, बल्कि समाज के प्रति उनके योगदान को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने की एक प्रेरक मिसाल भी बनी।