छांगुर बाबा’ पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, यूपी और मुंबई में छापेमारी

ED takes major action on Changur Baba: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धर्मांतरण से जुड़े कथित धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले की जांच के तहत उत्तर प्रदेश और मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी जलालुद्दीन उर्फ ‘छांगुर बाबा’ से जुड़ी है, जिसे धर्मांतरण गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। ईडी अधिकारियों के मुताबिक, धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत यूपी के बलरामपुर में 12 और मुंबई में 2 स्थानों पर सुबह 5 बजे से छापे मारे गए। इस दौरान CRPF की टीमें भी साथ थीं।

106 करोड़ की संदिग्ध फंडिंग

बता दें ईडी की जांच में सामने आया है कि जलालुद्दीन और उसके साथियों से जुड़े करीब 40 बैंक खातों में 106 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। इनमें से अधिकतर रकम पश्चिम एशियाई देशों से भेजी गई बताई जा रही है। एजेंसी का दावा है कि ये पैसा धर्मांतरण गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहा था और इसका संचालन बलरामपुर की चांद औलिया दरगाह से होता था, जहां बड़े स्तर पर विदेशी और भारतीय नागरिकों को बुलाकर धार्मिक कार्यक्रम किए जाते थे।

पहले हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

उत्तर प्रदेश एटीएस ने पहले ही जलालुद्दीन (असली नाम करीमुल्ला शाह), उसके बेटे महबूब, और दो सहयोगियों नवीन उर्फ जमालुद्दीन तथा नीतू उर्फ नसरीन को गिरफ्तार कर लिया था। ये सभी फिलहाल जेल में बंद हैं। अब ईडी इस नेटवर्क के वित्तीय पहलुओं, विदेशी फंडिंग के स्रोतों और अन्य संदिग्ध कड़ियों की गहन जांच कर रही है। एजेंसी का मानना है कि यह धर्मांतरण की आड़ में बड़ा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *