Politics: बिहार में अचानक बढ़ा सियासी ताप, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का मंत्री पद से इस्तीफा, आज होगा कैबिनेट विस्तार  

Bihar Politics: बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। जायसवाल के इस्तीफे के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई। अब कैबिनेट विस्तार की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि आज बिहार सरकार का कैबिनेट विस्तार किया जाएगा।

इस बीच दिलीप जायसवाल ने इस्तीफे की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि ‘एक व्यक्ति, एक पद’ वह सिद्धांत है जिस पर पार्टी काम करती है, मैं भी उसी पर चलूंगा। मैं आभारी हूं कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे पार्टी की राज्य इकाई की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार सीएम का विशेषाधिकार है और वह निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। जल्द ही कैबिनेट विस्तार को लेकर डिटेल में जानकारी दी जाएगी।

दूसरी तरफ, बिहार कैबिनेट सेक्रेटरी एस सिद्धार्थ राजभवन पहुंचे हैं। कैबिनेट सेक्रेटरी उन नामों की लिस्ट लेकर राजभवन पहुंचे हैं जिन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई जानी है। इस लिस्ट में कुल सात मंत्रियों के नाम होने की बात सामने आई हैं। कैबिनेट सेक्रेटरी एस सिद्धार्थ राज्यपाल को संभावित मंत्रियों की लिस्ट सौंपेंगे।

Read Also: UP: सनातन परंपरा सिर्फ धार्मिक मान्यताओं तक सीमित नहीं…महाकुंभ ने पांच नए पंच तीर्थ को जोड़ा, विधान परिषद में बोले सीएम योगी

सम्राट चौधरी के घर पर बैठक जारी

सूत्रों की मानें तो चुनावी साल के इस पहले कैबिनेट विस्तार में जेडीयू के कोटे से कोई भी मंत्री नहीं बनाया जाएगा। कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है। सम्राट चौधरी के आवास पर इसे लेकर बीजेपी नेताओं की एक बैठक भी चल रही है।

Read Also: http://Mahakumbh Amrit Snan: महाशिवरात्रि पर आखिरी अमृत स्नान जारी, सीएम योगी ने दिया महाकुंभ स्नान का डेटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *